राजनीति: ईरान का समर्थन करने पर शिंदे ने कांग्रेस का घेरा, वोटों की राजनीति करने का लगाया आरोप

ईरान का समर्थन करने पर शिंदे ने कांग्रेस का घेरा, वोटों की राजनीति करने का लगाया आरोप
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए भारत के विदेश नीति की तारीफ की। वहीं, कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए भारत के विदेश नीति की तारीफ की। वहीं, कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आतंकवाद पर भारत के जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर विदेश गए भारत के ऑल पार्टी डेलिगेशन ने बहुत बढ़ियां काम किया। इसकी बदौलत आज पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है।

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच हो रहे संघर्ष पर कांग्रेस के द्वारा ईरान का समर्थन करने की बात को लेकर शिंदे ने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है। उनके कार्यकाल में जब भारत में कई हमले हुए, तो उन्होंने कोई भी कदम नहीं उठाया। लेकिन इस बार पाकिस्तान के आतंकवादी कृत्य का मोदी सरकार ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। ईंट का जवाब पत्थर से दिया गया है।"

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान पर भारत की सफल सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा की गई कायराना हरकत का करारा जवाब दिया है। जो हमला पाकिस्तान ने किया, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। देश पर जब-जब हमले हुए, तब कांग्रेस सरकार ने कभी भी उसका ठोस जवाब नहीं दिया। लेकिन इस बार जो देश की जनता के मन में था, वह प्रधानमंत्री मोदी ने करके दिखाया है।"

आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर विदेश गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "हमारा जो प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में गया था, उन्हें भी वैश्विक स्तर पर समर्थन मिला है। कई देशों ने पाकिस्तान की इस हरकत की निंदा की है। आज पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी नजर आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो निर्णय लिया है, वह देश के स्वाभिमान को मजबूत करता है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Jun 2025 8:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story