समाज: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में योग दिवस पर विशेष तैयारी, सांसद नवीन जिंदल ने लिया जायजा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में योग दिवस पर विशेष तैयारी, सांसद नवीन जिंदल ने लिया जायजा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। उस दिन ब्रह्म सरोवर परिसर में एक लाख लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल को 100 सेक्टरों में बांटा गया है, हर सेक्टर में एक हजार लोग बैठकर योग करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर करीब 40 हजार स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

कुरुक्षेत्र, 19 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। उस दिन ब्रह्म सरोवर परिसर में एक लाख लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल को 100 सेक्टरों में बांटा गया है, हर सेक्टर में एक हजार लोग बैठकर योग करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर करीब 40 हजार स्कूली बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

योग दिवस समारोह में योगगुरु स्वामी रामदेव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और पूर्व मंत्री सुभाष सुधा उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम ब्रह्म सरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित होगा, जो कि धर्मनगरी की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान से जुड़ा हुआ स्थल है।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नवीन जिंदल ने आयोजन को 'गौरवपूर्ण' बताया। समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र में इतना भव्य आयोजन हो रहा है। जब स्वामी रामदेव जी और मुख्यमंत्री जी जैसे प्रमुख व्यक्ति इसमें शामिल होंगे, यह आयोजन और भी ऐतिहासिक बन जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक लाख से अधिक लोग इस आयोजन में भाग लेंगे, जो भारत के योग-संदेश को विश्व स्तर पर और ऊंचा उठाएगा।

नवीन जिंदल ने योग को भारत की 'विश्व को दी गई सबसे अनमोल देन' बताया और कहा कि योग सिर्फ एक शारीरिक क्रिया नहीं है, बल्कि यह मानसिक और आत्मिक शुद्धि का मार्ग है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से अपील की कि वे योग को अपने जीवन में अपनाएं ताकि वे नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और अनुशासित जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पिछले 35-40 वर्षों से नियमित रूप से योग और प्राणायाम का अभ्यास कर रहे हैं और इसके लाभ प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किए हैं। यही संदेश हम इस आयोजन के माध्यम से पूरे समाज तक पहुंचाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए एक प्रेरणा बनेगा। कुरुक्षेत्र गीता स्थली है, जहां से भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन का संदेश दिया था। अब यहां से योग का संदेश पूरी दुनिया में जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Jun 2025 11:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story