राजनीति: सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं राम कदम

सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं  राम कदम
इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के 'ईरान को भारत का पुराना मित्र' कहने पर भाजपा नेता राम कदम ने सवाल उठाया है। कदम ने कहा कि सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं है।

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के 'ईरान को भारत का पुराना मित्र' कहने पर भाजपा नेता राम कदम ने सवाल उठाया है। कदम ने कहा कि सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं है।

सोनिया गांधी का एक लेख कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। इस लेख में सोनिया गांधी ने ईरान को भारत का पुराना मित्र बताया है। साथ ही ईरान पर इजरायली हमले की निंदा की है।

सोनिया गांधी के इस लेख पर भाजपा नेता राम कदम ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने आपत्ति जताते हुए राज्यसभा सांसद की समझ पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, " लगता है कि सोनिया गांधी को विदेश नीति की समझ नहीं है, या फिर वह जानबूझकर एक खास धार्मिक समुदाय को खुश करने की कोशिश कर रही हैं। भारत का रुख हमेशा से बहुत साफ रहा है- भारत पूरी दुनिया में शांति चाहता है। जहां तक प्रधानमंत्री मोदी का सवाल है, वह देश के हित में फैसले लेंगे और सोनिया गांधी को इस बारे में निश्चिंत रहना चाहिए। उनके कार्यकाल में जब मुंबई में हमले होते थे तो यह लोग चुप रहते थे। अब यह लोग विदेश नीति पर बात करेंगे।"

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों से पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। योग भारत का एक अतुल्य खजाना है। प्रधानमंत्री मोदी और हमारे देश के आध्यात्मिक गुरुओं जैसे बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर और कई अन्य लोगों के प्रयासों के कारण आज पूरा विश्व प्राणायाम का अभ्यास कर रहा है। भारत के साथ ही साथ पूरा विश्व योग कर रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर संजय राउत की ओर से सामना में लिखे लेख पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस बोल चुके हैं कि संजय राउत सिर्फ बोल बचन करते हैं। उनका सामना अखबार रद्दी पेपर है। जिसे उनके कार्यकर्ता ही देखते हैं और पढ़ते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Jun 2025 2:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story