राजनीति: कांग्रेस पार्टी को शशि थरूर की सलाह पर ध्यान देना चाहिए तुहिन सिन्हा

कांग्रेस पार्टी को शशि थरूर की सलाह पर ध्यान देना चाहिए  तुहिन सिन्हा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विदेश नीति के मामले में वरिष्ठ नेता शशि थरूर के अनुभव को नजरअंदाज करना पार्टी की गलती है।

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विदेश नीति के मामले में वरिष्ठ नेता शशि थरूर के अनुभव को नजरअंदाज करना पार्टी की गलती है।

सिन्हा ने कहा कि विदेश नीति के मामले में कांग्रेस में शशि थरूर से ज्यादा अनुभवी कोई नहीं है। अगर वह बार-बार कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत को सफलता मिली है तो कांग्रेस पार्टी को उनकी बातों पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस देश के हितों के खिलाफ काम कर रही है और ऐसा लगता है कि पार्टी ने देश के दुश्मनों से सुपारी ले ली है। थरूर की विदेश नीति में विशेषज्ञता को देखते हुए कांग्रेस को उनकी सलाह पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, न कि मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना में उलझना चाहिए।

सिन्हा ने कहा, "शशि थरूर जैसे अनुभवी नेता लगातार सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सही दिशा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस उनकी बातों को अनसुना कर रही है। यह पार्टी की दिशाहीनता को दर्शाता है।"

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की आलोचनाएं देश की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने के सुनियोजित प्रयास हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की कूटनीतिक ताकत को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है, लेकिन कांग्रेस इसे कमजोर करने में लगी है।

इसके साथ ही तुहिन सिन्हा ने 1975 के आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 24-25 जून, 1975 की मध्य रात्रि को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू कर संविधान की हत्या की थी। उस दौर की भयावह यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। 50 साल बाद भी कांग्रेस का रवैया नहीं बदला है। उनके नेता राहुल गांधी पर भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने, चुनाव आयोग पर निराधार हमले करने और न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति उपेक्षा दिखा रही है। यह पार्टी आज भी उसी मानसिकता के साथ काम कर रही है, जिसने 1975 में लोकतंत्र को कुचला था। कांग्रेस का मौजूदा रवैया देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थाओं के लिए खतरा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Jun 2025 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story