राजनीति: आपातकाल को लेकर भाजपा के कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने किया पलटवार

आपातकाल को लेकर भाजपा के कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने किया पलटवार
देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया गया था। इसके 50 साल पूरे होने पर बुधवार को भाजपा देशभर में "संविधान हत्या दिवस" मना रही है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को आपातकाल के कठिन समय की याद दिलाई जा रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने इसे "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे" वाली बात करार दिया है।

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया गया था। इसके 50 साल पूरे होने पर बुधवार को भाजपा देशभर में "संविधान हत्या दिवस" मना रही है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को आपातकाल के कठिन समय की याद दिलाई जा रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने इसे "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे" वाली बात करार दिया है।

विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा आज आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर "संविधान हत्या दिवस" मना रही है। लेकिन, भाजपा को बताना चाहिए कि वर्तमान में जो सरकार कर रही है क्या वह ठीक है? क्या देश संविधान के अनुसार चल रहा है? इसलिए, मैं बार-बार कह रहा हूं कि "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे"।

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि संविधान की बात करने वाली भाजपा ने कभी खुद संविधान का सम्मान नहीं किया, संविधान को बार-बार बदलने की कोशिश की। देश संविधान के अनुरूप नहीं चल रहा है। जिनकी विचारधारा ही संविधान विरोधी है, वे संविधान बचाने की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस की मानसिकता पसंद नहीं आई, इसलिए देश में गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, नरसिम्हा राव, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार ने देश की भलाई के लिए काम किया। भाजपा ने लोगों को गुमराह किया और उनकी भावनाओं के साथ में खिलवाड़ कर सत्ता स्थापित की। देश की जनता केंद्रीय मंत्री अमित शाह को जानती है।

उन्होंने कहा कि इस देश की जनता यह भी जानना चाहती है कि जिस तरह से देश को चलाया जा रहा है। इसमें क्या संविधान का ध्यान रखा जा रहा है। वर्तमान सरकार संविधान के खिलाफ काम कर रही है। वे लोकतंत्र की बात तो करते हैं, लेकिन उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। जिन्हें संविधान मंजूर नहीं है, उन्हें लोकतंत्र कैसे मंजूर हो सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Jun 2025 6:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story