राजनीति: संविधान लेकर घूमने वाली कांग्रेस ने कभी इसका सम्मान नहीं किया बाबूलाल मरांडी

गिरिडीह, 25 जून (आईएएनएस)। देश में आपातकाल लगाए जाने की घटना के 50 साल पूरे हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में इस घटना को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मना रही है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी संविधान को अहमियत नहीं दी।
बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस के नेता पॉकेट में संविधान लेकर घूमते हैं और जगह-जगह निकालकर दिखाते हैं कि 'संविधान बचाओ'। वास्तविकता यह है कि संविधान की इन लोगों ने धज्जियां उड़ाई हैं। इसका जीता जागता उदाहरण 25 जून 1975 है। (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने इस दिन देश में आपातकाल लगा दिया था। कांग्रेस पार्टी कभी संविधान का सम्मान नहीं करती।"
मरांडी ने कहा, "इंदिरा गांधी के विरोध में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जब फैसला सुनाया था, तो इन्होंने रातों-रात इमरजेंसी लगा दी और देशभर के नेताओं को जेल भेजने का काम किया। आज संविधान की हिमायती बन रही कांग्रेस ने 1975 में संविधान को किस तरह कुचला था, यही बताने के लिए हम सभी इकट्ठा हुए हैं।"
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने कांग्रेस के साथ-साथ प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को काम करने का मौका मिला है। विकास का काम करें और राज्य को आगे ले जाएं। लेकिन, वास्तविकता यह है कि सत्ता में बैठे लोग प्रदेश को लूटने में लगे हुए हैं। योजनाओं में कमीशन ले रहे हैं। इससे प्रदेश का विकास प्रभावित हो रहा है।
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर उन्होंने कहा कि काम करने का मौका मिला है तो विकास का काम कीजिए, भ्रष्टाचार मुक्त शासन दीजिए। वास्तविकता यह है कि सत्ता में बैठे लोग प्रदेश को लूटने में लगे हुए हैं। विकास योजनाओं में लोग कमीशन ले रहे हैं। इससे प्रदेश का विकास प्रभावित हो रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 Jun 2025 9:55 PM IST