राजनीति: पंजाब तरनतारन से ‘आप’ विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन, सीएम मान और केजरीवाल ने जताया दुख

पंजाब  तरनतारन से ‘आप’ विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन, सीएम मान और केजरीवाल ने जताया दुख
पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का शुक्रवार को निधन हो गया। विधायक कश्मीर सिंह सोहल लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

तरनतारन, 27 जून (आईएएनएस)। पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का शुक्रवार को निधन हो गया। विधायक कश्मीर सिंह सोहल लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

66 वर्षीय विधायक कश्मीर सिंह सोहल का अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली।

विधायक कश्मीर सिंह के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "तरनतारन से हमारी पार्टी के सम्माननीय विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बेहद दुख लगा। डॉ. साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे। इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के प्रति दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित चाहने वालों को इस मुश्किल समय में धैर्य और हिम्मत दें।"

'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधायक के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सीएम मान के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, "डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन की खबर बेहद दुखद है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत दें।"

आम आदमी पार्टी ने भी कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर दुख जताया। पार्टी की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "तरनतारन से आप विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर पूरी पार्टी शोक व्यक्त करती है। हम गुरु पातशाह जी के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार के सदस्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद अब तरनतारन सीट खाली हो गई है। उम्मीद है कि चुनाव आयोग जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव का ऐलान करेगा। हाल ही में पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव हुए थे और इस पर आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Jun 2025 3:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story