पर्यावरण: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस के बाद शनिवार शाम हुई भारी बारिश से लोगों को राहत मिली। दिल्ली के अलावा आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई।

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस के बाद शनिवार शाम हुई भारी बारिश से लोगों को राहत मिली। दिल्ली के अलावा आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते कुछ जगह हल्के जाम की स्थिति भी बनी। जलभराव और दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इससे शेख सराय में पीआरएटी रोड से चिराग दिल्ली में बीआरटी रोड की ओर यातायात बाधित दिखा।

इसके अलावा, महरौली-बदरपुर रोड पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ा। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। देवली मोड पर भारी जलभराव राहगीरों के लिए आफत बन गया।

दिल्ली से सटे नोएडा और फरीदाबाद में भी मौसम ने करवट ली। इन इलाकों में भी शनिवार दोपहर बाद बारिश देखने को मिली। रात में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में बारिश की उम्मीद जताई थी। उसने पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, 29 जून को भी मौसम अस्थिर रहने की संभावना है। बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग को आने वाले दिनों में तापमान में मामूली लेकिन स्थिर गिरावट की उम्मीद है, जिससे गर्मी से बहुत राहत मिल सकती है। दिल्ली में मानसून की दस्तक भी अभी बाकी है। आमतौर पर मानसून 27-30 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है। इस बार देरी से मानसून दिल्ली में दस्तक देगा। मौसम बदलने से दिल्ली में तापमान भी गिर गया है। न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jun 2025 9:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story