राजनीति: बंगाल की हालत बिहार के राजद शासनकाल से भी बुरी प्रेम कुमार

बंगाल की हालत बिहार के राजद शासनकाल से भी बुरी  प्रेम कुमार
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में राजधानी कोलकाता के लॉ कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आने और तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के विवादित बयान पर भाजपा हमलावर है।

पटना, 28 जून (आईएएनएस)। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में राजधानी कोलकाता के लॉ कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आने और तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के विवादित बयान पर भाजपा हमलावर है।

बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "सबसे बड़ी बात कार्रवाई करने की है। घटनाएं और दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन इसके बाद कार्रवाई होनी चाहिए। इस समय पश्चिम बंगाल की हालत लालू यादव के बिहार के समय से भी बुरी है। बिहार में राजद के समय जैसा हाल था, उससे बुरी हालत में आज बंगाल है। वहां पर अपराधियों के अंदर भय और डर खत्म हो गया। अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। वहीं, सरकार द्वारा उनपर त्वरित कार्रवाई नहीं की जा रही है। अगर सरकार त्वरित कार्रवाई करती तो किसी को अपराध करने की हिम्मत नहीं होती।"

उन्होंने कहा, "पूरे देश में अगर कहीं ज्यादा अपराध हो रहा है, तो वह बंगाल है। वहां पर लगातार घटनाएं हो रही हैं। सरकार की तरफ से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। आज अगर बिहार में कोई आपराधिक घटना हो रही है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। बिहार में अपराधियों को सजा मिल रही है।"

भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "मुझे आश्चर्य होता है कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री स्वयं महिला है, वह स्वयं महिलाओं का बलात्कार और निर्मम हत्या करवा रही है। यह लोकतंत्र और मातृशक्ति की हत्या है। वहीं, उनके सांसद कल्याण बनर्जी विवादित बयान दे रहे हैं। तृणमूल के जितने भी नेता हैं, उन्होंने गुंडे पाल रखे हैं। उनकी राजनीति उसी पर चल रही है। वहां पर लोकतंत्र और नारी शक्ति का अपमान हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "सीएम का नाम सिर्फ ममता है, उनके अंदर महिलाओं के प्रति ममता नहीं है। उन्हें अपना नाम भी बदलना चाहिए। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने लॉ कॉलेज में दुष्कर्म की घटना पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर एक दोस्त ही अपने किसी दूसरे दोस्त के साथ रेप करे, तो क्या किया जा सकता है? हर समय किसी भी शैक्षणिक संस्थान में पुलिस को तैनात नहीं किया जा सकता।

अपने बयान पर विवाद बढ़ते देख उन्होंने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं कभी ऐसे अपराधों का समर्थक नहीं रहा हूं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jun 2025 10:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story