अंतरराष्ट्रीय: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता में लगातार वृद्धि के साथ संरचना में सुधार जारी

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता में लगातार वृद्धि के साथ संरचना में सुधार जारी
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के संगठन मंत्रालय के नवीनतम पार्टी आंकड़ों के अनुसार, 2024 के अंत तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों की कुल संख्या 10 करोड़ 2 लाख 71 हजार थी, जो पिछले वर्ष से 10 लाख 86 हजार की शुद्ध वृद्धि रही।

बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के संगठन मंत्रालय के नवीनतम पार्टी आंकड़ों के अनुसार, 2024 के अंत तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों की कुल संख्या 10 करोड़ 2 लाख 71 हजार थी, जो पिछले वर्ष से 10 लाख 86 हजार की शुद्ध वृद्धि रही।

देश में जमीनी स्तर पर 52 लाख 50 हजार पार्टी संगठन हैं, जो पिछले वर्ष से 74 हजार की शुद्ध वृद्धि रही।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सुधार की भावना और सख्त मानकों के साथ पार्टी का संचालन करने पर जोर देती है तथा जमीनी स्तर के संगठनों को मजबूत करने का प्रयास करती है। यह चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण के माध्यम से मजबूत देश के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प के महान कार्य को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत संगठनात्मक गारंटी प्रदान करता है।

ध्यान रहे, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों की कुल संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। पार्टी के कुल सदस्यों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 1.1% की वृद्धि हुई। पार्टी सदस्य टीम की संरचना को अनुकूलित किया जाना जारी है। इसके साथ पार्टी सदस्यों की शिक्षा और प्रबंधन को मजबूत किया जा रहा है, जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Jun 2025 8:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story