अंतरराष्ट्रीय: एकजुट होकर संघर्ष करना चीनी जनता का महान ऐतिहासिक कार्य रचने का अनिवार्य रास्ता शी चिनफिंग

एकजुट होकर संघर्ष करना चीनी जनता का महान ऐतिहासिक कार्य रचने का अनिवार्य रास्ता  शी चिनफिंग
1 जुलाई को प्रकाशित होने वाली सीपीसी केंद्रीय कमेटी की मुख पत्रिका छ्योशी के 13वें अंक में सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग का एक अहम आलेख जारी किया जाएगा, जिसका शीर्षक है ‘एकजुट होकर संघर्ष करना चीनी जनता का महान ऐतिहासिक कार्य रचने का अनिवार्य रास्ता’।

बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। 1 जुलाई को प्रकाशित होने वाली सीपीसी केंद्रीय कमेटी की मुख पत्रिका छ्योशी के 13वें अंक में सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग का एक अहम आलेख जारी किया जाएगा, जिसका शीर्षक है ‘एकजुट होकर संघर्ष करना चीनी जनता का महान ऐतिहासिक कार्य रचने का अनिवार्य रास्ता’।

इस आलेख में बल दिया गया कि शक्ति एकता से आती है, जबकि सुख संघर्ष से आता है। एकतापूर्ण और संघर्षरत राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल होता है। एकजुट और संघर्षरत पार्टी अपराजित रहती है। चीनी जनता में महान एकतापूर्ण और संघर्ष की भावना है। सीपीसी और चीनी जनता को प्राप्त हुई सभी उपलब्धियां एकजुट होकर संघर्ष का परिणाम हैं। एकजुट होकर संघर्ष करना सीपीसी और चीनी जनता का सबसे स्पष्ट आध्यात्मिक प्रतीक है।

इस आलेख में कहा गया कि नए अभियान में हमें चीनी आधुनिकीकरण से शक्ति एकत्र कर एकतापूर्वक संघर्ष करना चाहिए। चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण समग्र जनता का समान कार्य है और जोखिमों से भरी चुनौती भी है, जिसे कठोर प्रयासों की जरूरत है। हमें समग्र जनता की समान हिस्सेदारी, सह-निर्माण और समान शेयर पर कायम रहना है।

आलेख में कहा गया कि सुख संघर्ष से प्राप्त किया जाता है। संघर्ष ही एक तरह का सुख है। महज पार्टी के नेतृत्व में पूरे देश की विभिन्न जातियों की जनता एकजुट होकर संघर्ष का साहस करती है और संघर्ष में निपुण है, तो हम निश्चय ही रास्ते में सभी कठिनाइयां दूर करेंगे और शक्तिशाली देश के निर्माण तथा महान राष्ट्रीय पुनरुत्थान को निरंतर आगे बढ़ाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Jun 2025 9:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story