अपराध: महाराष्ट्र के ठाणे में विधायक के बंगले के सामने दो गुटों के बीच फायरिंग, एक शख्स घायल

महाराष्ट्र के ठाणे में विधायक के बंगले के सामने दो गुटों के बीच फायरिंग, एक शख्स घायल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुरुवार को विधायक के आवास के सामने सड़क पर फायरिंग हुई। दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई इस गोलीबारी में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

ठाणे, 3 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुरुवार को विधायक के आवास के सामने सड़क पर फायरिंग हुई। दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई इस गोलीबारी में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना बदलापुर में विधायक किसन शंकर कथोरे के बंगले के सामने हुई। उनके बंगले के ठीक सामने से बोराडपाड़ा मुरबाड की ओर सड़क जाती है, जहां दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के सदस्य पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

इस फायरिंग में अल्ताफ शेख नामक शख्स को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति के ऊपर पहले से कई मामले दर्ज हैं। फायरिंग की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल तेज कर दी। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि विवाद की असली वजह क्या है?

उल्हासनगर डीसीपी सचिन गोरे ने बताया कि बदलापुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत यह घटना हुई। अल्ताफ शेख सब्जी लेने के लिए घर से बाजार जा रहा था, तभी रास्ते में पीछे से तीन-चार संदिग्ध आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

डीसीपी ने कहा कि घायल अल्ताफ शेख की शिकायत और बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंचकर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बदलापुर थाने की पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों गुटों के बीच किस बात को लेकर विवाद था और आरोपियों ने अल्ताफ शेख पर फायरिंग क्यों की?

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 July 2025 11:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story