राजनीति: मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- कांग्रेस की सोच का दिवाला निकल गया

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- कांग्रेस की सोच का दिवाला निकल गया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। इसे लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर पलटवार किया।

चंडीगढ़, 8 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। इसे लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर पलटवार किया।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, इस बयान के बाद सभी राजनीतिक दलों को मल्लिकार्जुन खड़गे का बहिष्कार कर देना चाहिए। राष्ट्रपति देश के प्रथम नागरिक होते हैं और उन्हें सर्वोच्च सम्मान प्राप्त होता है। कांग्रेस नीचे गिर चुकी है। कांग्रेस की सोच का दिवाला निकल गया है। ये लोग राष्ट्रपति के बारे में किस तरह की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि इनकी बात से यह भी इंगित होता है कि ये आदिवासियों से नफरत करते हैं और उनको आदिवासियों से ऐतराज भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया। कांग्रेसियों को उनका वेलकम करना चाहिए था।

भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने अपने समय में महिलाओं के फर्जी प्रमाण लगाकर 200 करोड़ के घोटाले किए। इस मामले में अनिल विज ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, घोटाले आम आदमी पार्टी के गहने हैं। जब अन्ना हजारे के साथ थे तो इन्होंने कहा था कि शुद्धिकरण कर देंगे, लेकिन इन्होंने गंदीकरण कर दिया। इन्होंने राजनीति के चेहरे को धूमिल कर दिया, मलिन कर दिया।

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू को 'मुरमा जी' कह दिया था। हालांकि, उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधारी और मुर्मू कहा। इसके बाद उन्होंने फिर गलती करते हुए कोविंद को कोविड कह दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कांग्रेस का घेराव किया और जोरदार हमला बोला।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2025 10:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story