राजनीति: सांस्कृतिक विकृति ही कांग्रेस की संस्कृति वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल

सांस्कृतिक विकृति ही कांग्रेस की संस्कृति वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल
मध्य प्रदेश के अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह में कांग्रेस नेता के दिए विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने निशाना साधते हुए कहा कि सांस्कृतिक विकृति ही कांग्रेस की संस्कृति है।

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह में कांग्रेस नेता के दिए विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने निशाना साधते हुए कहा कि सांस्कृतिक विकृति ही कांग्रेस की संस्कृति है।

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से कहा, "कांग्रेस जातिवाद के जहर को पूरे भारत के अंदर बेचना चाहती है। शुरू से ही मुस्लिम और जिहादी तुष्टिकरण की आड़ में हिंदू को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाकर रखा। अब यह हिंदुओं को पता नहीं क्या-क्या नामकरण कर रहे हैं। इसमें किसी को आश्चर्य नहीं करना चाहिए, यह उनकी पुरानी नीति रही है। सांस्कृतिक विकृति ही कांग्रेस की संस्कृति है। अशोक नगर जैसी पावन धरा, जिसका नाम सम्राट अशोक के नाम पर बना था, कम से कम उसकी मर्यादा रखनी चाहिए थी। बेहूदा बातें करके ऊंची पब्लिसिटी बटोरना कांग्रेस का हमेशा से लक्ष्य रहा है।"

उन्होंने कहा, "एक ओबीसी समुदाय के व्यक्ति को दूसरे से लड़ा देना, वहां जाकर अपनी राजनीति की रोटियां सेंकना। बाद में जब फर्जी और दूसरा साबित होते हैं और एफआईआर दर्ज हो जाती है, तो एक जगह इकट्ठे होकर संघ को गाली देना। जब-जब उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया, तब-तब उनकी कलई खुल गई। कांग्रेस को अपना आत्मलोकन करना चाहिए।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम का गलत उच्चारण करने पर वीएचपी प्रवक्ता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस की जिहादी मानसिकता है। उन्होंने एक नहीं दो-दो राष्ट्रपतियों के ऊपर हमला किया। जिस पार्टी के अध्यक्ष को अपने राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति के नाम का नहीं पता, या पता होने पर मजाक उड़ाने की कोशिश की गई है, जो पहली बार नहीं हुआ। कांग्रेस एक हाथ में संविधान और दूसरे हाथ से उसकी हत्या करती है। कांग्रेस को कुसंस्कृति, कुसंस्कार और हिंदू विरोधी मानसिकता से बाहर आना चाहिए। उन्हें कम से कम राष्ट्रपति को बख्श देना चाहिए था। कांग्रेस को भगवान सद्बुद्धि दें।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2025 11:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story