राष्ट्रीय: झारखंड विश्व जनसंख्या दिवस पर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट का प्रदर्शन, जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

झारखंड विश्व जनसंख्या दिवस पर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट का प्रदर्शन, जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर झारखंड के जमशेदपुर में राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने एक स्वर में केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की।

जमशेदपुर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर झारखंड के जमशेदपुर में राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने एक स्वर में केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की।

देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने चिंता जाहिर की है। इसपर सरकार का ध्यान केंद्रित करने के लिए शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर फ्रंट ने प्रदर्शन रैली निकाली और केंद्र सरकार से विषय पर कानून लाने की मांग की।

जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन संगठन के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस ज्ञापन में देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लागू करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि देश की लगातार बढ़ती जनसंख्या न केवल संसाधनों पर बोझ बढ़ा रही है, बल्कि बेरोजगारी, गरीबी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर भी गंभीर असर डाल रही है।

अमित श्रीवास्तव ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा, "यदि समय रहते देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून नहीं लाया गया, तो आने वाले समय में हालात बेकाबू हो जाएंगे। हमारे देश में सीमित संसाधनों के बावजूद तेजी से बढ़ती आबादी विकास की गति में बाधा बनती जा रही है। इसलिए यह आवश्यक है कि सरकार दो बच्चों का कानून लागू करे और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।"

उन्होंने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिन नहीं होना चाहिए, बल्कि यह जन जागरूकता और ठोस नीति निर्माण का दिन बनना चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू करने की मांग के साथ कहा, "दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों को सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए। वहीं, शिक्षा व्यवस्था में जनसंख्या नियंत्रण विषय को अनिवार्य किया जाए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2025 10:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story