राजनीति: कांग्रेस बाबा साहेब के संविधान को मानने वाली पार्टी इमरान प्रतापगढ़ी

कांग्रेस बाबा साहेब के संविधान को मानने वाली पार्टी  इमरान प्रतापगढ़ी
महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब के संविधान को मानने वाली पार्टी है। हम संविधान के अनुसार ही चलते हैं।

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब के संविधान को मानने वाली पार्टी है। हम संविधान के अनुसार ही चलते हैं।

कांग्रेस सांसद रविवार को मुंबई में आयोजित संविधान जिंदाबाद जनसभा कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। कांग्रेस सांसद ने आईएएनएस से बातचीत की।

उन्होंने महाराष्ट्र के ज्वलंत मुद्दे हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। हम सभी भाषाओं, सभी धर्मों, सभी जातियों और सभी समुदायों का समान रूप से सम्मान करते हैं। हम समानता के पक्षधर हैं। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर, जो इसी महाराष्ट्र से थे, उन्होंने एक ऐसा संविधान लिखा, जो इस देश के प्रत्येक नागरिक को समान घोषित करता है। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने का काम राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

महायुति सरकार पर तंज कसते हुए कांग्रेस सांसद ने पूछा कि आज महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था क्यों खराब है। इसकी जिम्मेदारी किसकी होनी चाहिए। किसी राज्य की कानून व्यवस्था खराब होती है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और वहां की पुलिस की होती है।

हिंदी भाषियों की पिटाई पर उन्होंने कहा कि हमारा पक्ष साफ है, हम सभी भाषा को सम्मान करते हैं। हम उत्पीड़न के खिलाफ हैं। हम राहुल गांधी के सिपाही हैं। नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो हमारा नारा है। कश्मीर से कन्याकुमारी के बीच कई भाषाएं हैं। राहुल गांधी लोगों को जोड़ने वाली शख्सियत हैं। मैंने पहले भी कहा है और आगे भी कहूंगा कि हम उत्पीड़न के खिलाफ हैं।

कांवड़ यात्रा पर उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा को सकुशल कराने की जिम्मेदारी राज्य सरकार और पुलिस की है। कांवड़ यात्रा के दौरान कई हिस्सों से ऐसी खबरें सामने आई हैं, जहां कांवड़ियों पर उत्पात मचाने के आरोप लगाए गए हैं। दूसरी ओर कांवड़ियों के लिए जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं की ओर से कैंप लगाए गए हैं। यहां पर भोजन से लेकर शुद्ध जल की व्यवस्था की गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 July 2025 10:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story