राजनीति: बिहार की एनडीए सरकार ने दी सफाई कर्मचारियों को आवाज विवेक ठाकुर

बिहार की एनडीए सरकार ने दी सफाई कर्मचारियों को आवाज विवेक ठाकुर
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार द्वारा सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा को भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने ऐतिहासिक और स्वागत योग्य कदम करार दिया है।

पटना, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार द्वारा सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा को भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने ऐतिहासिक और स्वागत योग्य कदम करार दिया है।

उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के उन वर्गों को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिनकी आवाज अब तक अनसुनी रही थी। जितने सफाई कर्मचारी हैं या इस वर्ग से ताल्लुक रखते हैं, उनके लिए यह सबसे बड़ी खुशखबरी है।

विवेक ठाकुर ने इस कदम के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

उन्होंने कहा, "पिछले 20 वर्षों में एनडीए सरकार की सबसे बड़ी विशेषता यह रही है कि इसने उन लोगों की चिंता की, जिनकी आवाज सामाजिक ताने-बाने में दब जाती थी। सफाई कर्मचारी आयोग का गठन एक क्रांतिकारी कदम है। समाज में सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति तो थी, लेकिन उनकी जरूरतों और अधिकारों पर ध्यान नहीं दिया जाता था। अब इस आयोग के माध्यम से उन्हें संवैधानिक दर्जा मिलेगा, जो उनकी आवाज को एक संगठित मंच प्रदान करेगा।"

उन्होंने इस घोषणा को बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत बताते हुए कहा कि यह कदम न केवल सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए है, बल्कि सामाजिक समावेशिता को बढ़ावा देने वाला भी है। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में सामाजिक न्याय के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल भारत को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया, बल्कि वैश्विक मंच पर भी देश का परचम लहराया। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने अपनी वैक्सीन से करोड़ों लोगों की जान बचाई। विश्व के छोटे देशों की आवाज को भारत ने मजबूत किया, जो वैश्विक मैत्री का प्रतीक है।"

विवेक ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए इसे तकनीकी युद्ध कौशल का शानदार उदाहरण बताया। उन्होंने कहा, "यह पहला ऑपरेशन था, जिसमें तकनीक आधारित युद्ध की झलक दिखी। भारत की सैन्य प्रगति ने दुनिया को दिखाया कि हम न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि तकनीकी रूप से भी अग्रणी हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 July 2025 7:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story