राजनीति: पीएम मोदी ने देश के सामने सभी पहलुओं को रखा, रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति अद्भुत तेजस्वी सूर्या

पीएम मोदी ने देश के सामने सभी पहलुओं को रखा, रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति अद्भुत तेजस्वी सूर्या
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश की रक्षा नीति, विदेश नीति और सबसे महत्वपूर्ण रूप से सीमा पार से आंतकवाद के बारे में बात की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत के दृष्टिकोण के बारे में स्पष्टता प्रदान की। उनका आज का संबोधन आने वाले वर्षों तक याद किया जाएगा।

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश की रक्षा नीति, विदेश नीति और सबसे महत्वपूर्ण रूप से सीमा पार से आंतकवाद के बारे में बात की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत के दृष्टिकोण के बारे में स्पष्टता प्रदान की। उनका आज का संबोधन आने वाले वर्षों तक याद किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत ही स्पष्ट तरीके से सभी पहलुओं को देश के सामने रखा। पिछले दस वर्षों में रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति अद्भुत रही है। कांग्रेस पार्टी भारत में पाकिस्तान की पीआर एजेंसी के रूप में काम कर रही है।

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम से लेकर राहुल गांधी तक, कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयानों को देखिए, वे वही सवाल कर रहे हैं जो पाकिस्तानी नेता उठा रहे हैं। क्या कांग्रेस ने पाकिस्तान की पीआर एजेंसी के रूप में काम करने के लिए कोई करार किया है?

वहीं, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन बहुत प्रभावशाली था। मुझे सबसे ज्यादा यह पसंद आया कि उन्होंने राहुल गांधी का जवाब दिया, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ाया था और उरी हमले के बाद सबूत मांगे थे। अब वह सवाल उठा रहे हैं कि कार्रवाई क्यों रोकी गई। ये नया भारत है। ये झुकेगा नहीं, दुश्मन को परास्त करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि उन पर दुनिया में किसी का दबाव नहीं है। कांग्रेस का इतिहास बताने की जरूरत थी और उन्होंने देश के साथ क्या किया।

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि दुनिया में कहीं से भी किसी नेता ने संघर्ष विराम को लेकर हम पर कोई दबाव नहीं डाला। जब पीएम मोदी आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, तो वे इसे अपने कार्यों के माध्यम से प्रदर्शित भी करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 July 2025 11:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story