अपराध: कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का दावा,'बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, हुई गोलीबारी'

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का दावा,बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, हुई गोलीबारी
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार एक बार फिर कानून व्यवस्था के मामले में घिरते हुए नजर आ रही है। गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाया है कि इनकी सरकार में अपराधी बेखौफ होकर लोगों को निशाना बना रहे हैं और उनके बेटे पर गोलीबारी हुई है।

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार एक बार फिर कानून व्यवस्था के मामले में घिरते हुए नजर आ रही है। गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाया है कि इनकी सरकार में अपराधी बेखौफ होकर लोगों को निशाना बना रहे हैं और उनके बेटे पर गोलीबारी हुई है।

कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है कि उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। रंधावा के अनुसार, उनके एक साथी ने उनके बेटे से मुलाकात की और एक घंटे बाद ही उन पर गोलीबारी हुई।

दिल्ली में संसद सत्र में मौजूद रंधावा ने कहा कि कोई गैंगस्टर उन्हें डरा नहीं सकता। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और पंजाब गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है।

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि एक गैंगस्टर की इतनी हिम्मत कि वह जेल के अंदर से कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद को धमकी दे रहा है। पंजाब में आम लोगों की क्या हालत होगी, इसकी कल्पना कीजिए। वे सिर्फ़ गैंगस्टरों की दया पर निर्भर हैं।

उन्होंने दावा किया है कि यह पंजाब में कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से ध्वस्त स्थिति को दर्शाता है। कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं करता। आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम किसी से नहीं डरेंगे, जैसा कि सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने साफ और स्पष्ट शब्दों में कहा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि प्रदेश की सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग सकती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Aug 2025 8:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story