राजनीति: तेजस्वी यादव दो एपिक नंबर का रहस्य बताएं संबित पात्रा

तेजस्वी यादव दो एपिक नंबर का रहस्य बताएं  संबित पात्रा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल लगातार झूठे और भ्रामक तरीके से देश की संवैधानिक संस्थाओं की साख पर हमला कर रहे हैं, जो सीधे-सीधे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश है।

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल लगातार झूठे और भ्रामक तरीके से देश की संवैधानिक संस्थाओं की साख पर हमला कर रहे हैं, जो सीधे-सीधे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश है।

संबित पात्रा ने तेजस्वी यादव के हालिया बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीते दिन तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि बिहार की वोटर लिस्ट से उनका नाम काट दिया गया है। उन्होंने अपना एपिक (ईपीआईसी) नंबर आरएबी2916120 बताया और एक मोबाइल ऐप के जरिए यह दिखाने की कोशिश की कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। लेकिन, इसके तुरंत बाद चुनाव आयोग और पटना के डीएम ने सच्चाई सार्वजनिक कर दी। तेजस्वी यादव का नाम दीघा विधानसभा क्षेत्र में सूचीबद्ध है और उनका असली एपिक नंबर आरएबी0456228 है।

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब तेजस्वी यादव जनता को यह बताएं कि उनके पास दो-दो एपिक नंबर कैसे हैं? क्या उन्होंने जानबूझकर भ्रम फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के लिए फर्जीवाड़ा किया है? उन्होंने कहा कि यह कोई एकमात्र मामला नहीं है, बल्कि पूरा 'इंडी गठबंधन' इसी प्रकार के झूठ, भ्रम और फर्जी सूचनाओं पर आधारित राजनीति कर रहा है। क्या तेजस्वी यादव ने अपने अन्य सहयोगियों और राजद के कार्यकर्ताओं के भी दो-दो वोटर कार्ड बनवाए हैं? क्या ये एक बड़ा घोटाला नहीं है?

पात्रा ने आगे कहा कि जब विपक्ष लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठाता है, तो यह सिर्फ सरकार पर हमला नहीं होता, बल्कि ये भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर करने का प्रयास होता है। कांग्रेस और राजद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए वे झूठे आरोपों और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार संविधान और लोकतंत्र के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विपक्ष की इस तरह की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी और जनता 2024 की ही तरह 2025 में भी सच और विकास का साथ देगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Aug 2025 1:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story