राष्ट्रीय: मुंबई क्राइम ब्रांच ने दंपति को जाली भारतीय पहचान पत्र बनाने के आरोप में किया गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने दंपति को जाली भारतीय पहचान पत्र बनाने के आरोप में किया गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक दंपति को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के लिए जाली भारतीय पहचान पत्र बनाने का एक बड़ा रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक दंपति को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के लिए जाली भारतीय पहचान पत्र बनाने का एक बड़ा रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुरुषोत्तम प्रसाद शर्मा (57) और उनकी पत्नी मंजू पुरुषोत्तम शर्मा उर्फ मंजू (42) के रूप में हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भारत में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और बैंक दस्तावेजों की जालसाजी में शामिल थे।

क्राइम ब्रांच ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक टीम ने न्यू म्हाडा कॉलोनी स्थित साईं सावली को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी स्थित इस दंपति के आवास पर छापा मारा और दस्तावेज बरामद किए। तलाशी के दौरान, पुलिस ने लैपटॉप, सिम कार्ड सहित चार मोबाइल फोन, अलग-अलग नामों के दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड और मंजू शर्मा से जुड़ा एक वोटर आईडी कार्ड सहित जाली पहचान पत्र बरामद किया।

अधिकारियों ने बैंक पासबुक, चेक बुक और एक लाल रंग की पेन ड्राइव भी जब्त की, जिसमें रैकेट के संचालन से संबंधित जानकारी होने का अनुमान है।

जांच से पता चला कि मूल रूप से बांग्लादेशी नागरिक मंजू शर्मा पिछले 12 सालों से जाली पहचान पत्र के जरिए भारत में अवैध रूप से रह रही थी। उसने एक एजेंट की मदद से भारत में प्रवेश किया और बाद में पुरुषोत्तम शर्मा से शादी कर ली, जिसने कथित तौर पर धोखाधड़ी से भारतीय पहचान पत्र हासिल करने में उसकी मदद की।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया गिरफ्तार आरोपी बांग्लादेश में सक्रिय एजेंटों से भी संपर्क थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Aug 2025 12:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story