अंतरराष्ट्रीय: मजबूत राष्ट्र के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए एक ठोस सांस्कृतिक आधार तैयार करें

मजबूत राष्ट्र के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए एक ठोस सांस्कृतिक आधार तैयार करें
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने बताया कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण एक ऐसा आधुनिकीकरण है कि भौतिक और आध्यात्मिक प्रगति में संतुलन स्थापित करना है।

बीजिंग, 5 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने बताया कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण एक ऐसा आधुनिकीकरण है कि भौतिक और आध्यात्मिक प्रगति में संतुलन स्थापित करना है।

इस वर्ष की शुरुआत से ही, महासचिव शी ने एक आधुनिक चीनी सभ्यता के निर्माण के दृष्टिकोण से, उन्नत समाजवादी संस्कृति के विकास को बढ़ावा दिया है, क्रांतिकारी संस्कृति का प्रचार किया है और चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक सांस्कृति विरासत को आगे बढ़ाया है।

शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचारों से प्रेरित होकर, नए युग में चीन और भी अधिक सांस्कृतिक आत्मविश्वास के साथ एक समाजवादी सांस्कृतिक शक्ति के निर्माण का एक शानदार अध्याय लिख रहा है।

महासचिव शी चिनफिंग ने चीन की सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा, विरासत और प्रसार के महत्व पर बल दिया और सभी जातीय समूहों के लोगों को सचेत रूप से एक मजबूत सामुदायिक भावना विकसित करने के लिए मार्गदर्शन दिया और चीनी राष्ट्र के एक समुदाय के निर्माण को निरंतर आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि धर्मों को चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति के साथ एकीकृत करने और समाजवादी समाज के अनुकूल ढलने के लिए सक्रिय रूप से मार्गदर्शन करना चाहिए। चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देने वाली एक गहन शक्ति को उन्मुक्त कर रही है।

इस वर्ष जापानी आक्रमण के विरुद्ध चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ है और चीन भव्य स्मारक कार्यक्रम आयोजित करेगा। शांक्सी के अपने निरीक्षण दौरे के दौरान, महासचिव शी चिनफिंग ने प्रतिरोध युद्ध की कहानी कहने और प्रतिरोध युद्ध की महान भावना को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने के महत्व पर बल दिया।

राष्ट्रीय समृद्धि और राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए भौतिक सभ्यता के संचय और आध्यात्मिक सभ्यता के उत्थान, दोनों की आवश्यकता है। इस वर्ष मई में, आध्यात्मिक सभ्यता की सराहना पर राष्ट्रीय सम्मेलन में, महासचिव शी चिनफिंग ने आध्यात्मिक सभ्यता के विकास पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आध्यात्मिक सभ्यता के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देकर, हम राष्ट्रीय शक्ति और राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए शक्तिशाली आध्यात्मिक शक्ति प्रदान कर सकते हैं।

शी चिनफिंग के सांस्कृतिक विचारों से प्रेरित होकर, चीन 2035 तक एक सांस्कृतिक शक्ति के निर्माण, अपनी ऐतिहासिक विरासत को जारी रखने और समकालीन युग में एक नया अध्याय लिखने के रणनीतिक लक्ष्य पर अडिग है। निरंतर मजबूत होते सांस्कृतिक आत्मविश्वास के साथ, हम अपनी जनता की आध्यात्मिक शक्ति को निरंतर बढ़ाएंगे और राष्ट्रीय शक्ति एवं राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए एक ठोस सांस्कृतिक आधारशिला रखेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Aug 2025 9:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story