खेल: जन्मदिन विशेष भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले गोवा में जन्मे पहले क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 8 अगस्त का दिन बेहद खास होता है। इस दिन पूर्व बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई का जन्म हुआ था। सरदेसाई ने टेस्ट में 2,000 से अधिक रन बनाए।

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 8 अगस्त का दिन बेहद खास होता है। इस दिन पूर्व बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई का जन्म हुआ था। सरदेसाई ने टेस्ट में 2,000 से अधिक रन बनाए।

दिलीप सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को मडगांव, गोवा में हुआ था। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले वह गोवा में जन्मे पहले क्रिकेटर थे।

उन्होंने 1 दिसंबर 1961 को भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। वह पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे। सरदेसाई टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज थे।

11 साल के करियर में दिलीप सरदेसाई ने 30 टेस्ट खेले। 39.23 की औसत से उन्होंने 2,001 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 9 अर्धशतक निकले। उनका टॉप स्कोर 212 था। सरदेसाई ने गेंदबाजी में हाथ आजमाया था। लेकिन, वह विकेट लेने में कामयाब नहीं रहे थे।

दिलीप सरदेसाई मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेला करते थे। उनका नाम मुंबई के दिग्गज खिलाड़ियों में आज भी शुमार किया जाता है। 179 प्रथम श्रेणी मैचों में सरदेसाई ने 41.75 की औसत से 10,230 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 25 शतक और 56 अर्धशतक लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 222 था। उन्होंने 8 विकेट भी लिए थे।

उन्हें 1970 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2 जुलाई 2007 को 66 साल की उम्र में उनका निधन मुंबई में हुआ था।

8 अगस्त 2018 को, सर्च इंजन गूगल ने सरदेसाई को उनकी 78वीं जयंती पर डूडल बनाकर याद किया था।

गोवा सरकार के खेल एवं युवा मामले निदेशालय ने 2009 में दिलीप सरदेसाई खेल उत्कृष्टता पुरस्कार की स्थापना की। यह पुरस्कार राज्य राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के अवसर पर दिया जाता है। इस पुरस्कार में सरदेसाई की एक कांस्य पट्टिका, एक प्रशस्ति पत्र और 2,00,000 रुपए की राशि शामिल है।

यह पुरस्कार गोवा के उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने पिछले वर्ष किसी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Aug 2025 7:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story