राष्ट्रीय: प्रयागराज 'हर घर तिरंगा' अभियान से सशक्त हो रही महिलाएं, बन रहीं परिवार का सहारा

प्रयागराज, 11 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा झंडा का निर्माण कर आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।
'हर घर तिरंगा' अभियान 2 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है।
इस साल भी 'हर घर तिरंगा' अभियान में महिला सशक्तीकरण की गूंज सुनाई दे रही है। प्रयागराज स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हाथों से तिरंगे झंडे को तैयार कर रही हैं। इन झंडों को प्रयागराज के हर घर में फहराया जाएगा, जिससे ये महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, बल्कि देशभक्ति के इस महापर्व में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
समूह की महिलाओं का कहना है कि आज समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के साथ ही देश सेवा का सौभाग्य मिला। महिलाओं का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने के साथ एक अलग पहचान बनी है। इसके लिए महिलाओं ने केंद्र सरकार का आभार जताया है।
समूह से जुड़ी महिला सपना ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि हम स्वयं सहायता समूह से जुड़े हुए हैं। हमें 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत झंडा बनाने का काम मिला है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं घर से काम कर रही हैं, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और परिवार का सहारा भी बन रही हैं।
समूह से जुड़ी महिला ने बताया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सरकार की तरफ से झंडा बनाने का काम मिला है। तिरंगे का निर्माण होने के बाद यह हर क्षेत्र में बांटा जाएगा। इस अभियान के तहत महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। पहले महिलाएं घर में गृहिणी थीं और पैसों की कमी रहती थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 Aug 2025 5:43 PM IST