राजनीति: कांग्रेस पार्टी का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं, जनता को कर रहे गुमराह जगमोहन आनंद

कांग्रेस पार्टी का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं, जनता को कर रहे गुमराह जगमोहन आनंद
हरियाणा के करनाल में भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में भाजपा के तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जहां हम देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस पार्टी मार्च निकाल रही है।

करनाल, 11 अगस्‍त (आईएएनएस)। हरियाणा के करनाल में भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में भाजपा के तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जहां हम देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस पार्टी मार्च निकाल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि जहां हम लोग देशहित में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं विपक्ष के तमाम नेता देश की संवैधानिक संस्थाओं के ऊपर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष बेबुनियादी मुद्दों को उठाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। मैं राहुल और प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि वो किस मशीन से चुनाव जीतकर आए थे। हम लोग चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी देश के खिलाफ खड़ी नजर आती है। मेरा सवाल यह है कि अगर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है, तो उन्हें अपने पदों से इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रह गया है, इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया है। कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उनका यह झूठ ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। राहुल गांधी जो सवाल उठा रहे हैं, उनकी बातों को लेकर उनकी ही पार्टी में ही मतभेद है।

उन्होंने आगे कहा कि शहीदों के सम्मान में हमने तिरंगा यात्रा निकाली है। देश की आजादी के लिए जिन लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, आज उनको याद करने का दिन है। राष्ट्र की समृद्धि और विकास के लिए भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला लिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर अग्रसर है।

वहीं, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि आजादी के पर्व को समर्पित यह तिरंगा यात्रा शहीदों के सम्मान में निकाली गई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह देखने को मिला। हमें खुशी है कि यह क्रार्यक्रम सफल रहा। मैं उन वीरों को याद करती हूं, जिन्होंने देश की आजादी दिलाई। मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा है और हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम उस सपने को साकार करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Aug 2025 11:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story