अंतरराष्ट्रीय: विश्व खेलों में चीन का शानदार प्रदर्शन जारी

विश्व खेलों में चीन का शानदार प्रदर्शन जारी
छंग्तू विश्व खेलों में कुल 21 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। चीन ने जिउ-जित्सु और वुशु जैसी स्पर्धाओं में चार स्वर्ण पदक जीते और पदक तालिका में शीर्ष पर बना रहा। जिउ-जित्सु प्रतियोगिता के अंतिम दिन चीनी टीम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

बीजिंग, 13 अगस्त (आईएएनएस)। छंग्तू विश्व खेलों में कुल 21 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। चीन ने जिउ-जित्सु और वुशु जैसी स्पर्धाओं में चार स्वर्ण पदक जीते और पदक तालिका में शीर्ष पर बना रहा। जिउ-जित्सु प्रतियोगिता के अंतिम दिन चीनी टीम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

पैपैरा-जिउ-जित्सु पहली बार इस विश्व खेलों में एक आधिकारिक प्रतियोगिता बन गया, और युवा एथलीट ली युथ्साई और कुओ एओ ने भी इस स्पर्धा में विश्व खेलों के इतिहास में पहला स्वर्ण पदक जीता। वुशु प्रतियोगिता में, चीनी एथलीटों ने तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता।

लॉस एंजिल्स ओलंपिक में एक नए खेल, स्क्वैश का 12 अगस्त को विश्व खेलों में समापन हुआ। फ्रांसीसी खिलाड़ी विक्टर क्रौइन और जापानी खिलाड़ी वतनबे सातोमी ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

पदक तालिका में, चीन 18 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। जर्मनी 15 स्वर्ण, 12 रजत और 8 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, और इटली 9 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Aug 2025 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story