राष्ट्रीय: उत्तराखंड और झारखंड में निकाली गई तिरंगा यात्रा, बनता गया कारवां

उत्तराखंड और झारखंड में निकाली गई तिरंगा यात्रा, बनता गया कारवां
देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को उत्तराखंड और झारखंड में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

देहरादून/बोकारो, 13 अगस्‍त (आईएएनएस)। देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को उत्तराखंड और झारखंड में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'हर घर तिरंगा' और 'घर-घर तिरंगा' का भी आह्वान किया है। यह यात्रा जिस राह से गुजर रही है, उससे लोग जुड़ते जा रहे हैं और कारवां बनता जा रहा है। जगह-जगह देशभक्ति का प्रदर्शन अलग-अलग अंदाज में किया जा रहा है, जिसे लोग काफी सराह रहे हैं।

उत्तराखंड के देहरादून में तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। यात्रा महानगर कार्यालय से शुरू हुई और गांधी पार्क पर समाप्त की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रथ पर चढ़कर पूरी यात्रा में तिरंगा लहराते और जनता का अभिवादन करते हुए नजर आए।

वहीं, झारखंड के बोकारो में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा धर्मशाला मोड़ से लेकर चास चेक पोस्ट स्थित भारत माता की प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में झारखंड के भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।

बोकारो के पूर्व विधायक बीरंची नारायण ने तिरंगा यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना से प्रेरित होकर यह आयोजन किया जा रहा है और इसी के साथ तिरंगा यात्रा कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ती जा रही है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी एक फेलियर नेता हैं। वह एसआईआर के मुद्दे पर जनता में भ्रम फैला रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग पारदर्शी तरीके से वोटर लिस्‍ट बना रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Aug 2025 11:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story