अंतरराष्ट्रीय: वैश्विक हरित विकास में चीनी बुद्धिमत्ता का योगदान देती है चीन की 'दो पहाड़' अवधारणा

बीजिंग, 14 अगस्त (आईएएनएस)। 'स्वच्छ पानी और हरित पहाड़ अनमोल संपत्ति है', चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के पारिस्थितिक सभ्यता के विचार की मूल अवधारणा है। यह अवधारणा आर्थिक विकास और पारिस्थितिक एवं पर्यावरण संरक्षण के बीच के संबंध को वैज्ञानिक रूप से स्पष्ट करती है।
यह इस सत्य को गहराई से उजागर करती है कि पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा ही उत्पादकता की रक्षा है, और पारिस्थितिक पर्यावरण में सुधार ही उत्पादकता का विकास है। यह विकास और संरक्षण के सहक्रियात्मक सह-अस्तित्व को प्राप्त करने का एक नया मार्ग प्रस्तुत करती है।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, चीन ने 'दो पहाड़' धारणा को लागू किया है और एक सुंदर चीन के निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं।
साथ ही, चीन ने अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियां संभालने की पहल की है, सक्रिय रूप से और लगातार कार्बन पीक और कार्बन तटस्थता को बढ़ावा दिया है, विभिन्न देशों के साथ मिलकर हरित, निम्न-कार्बन और सतत विकास के मार्ग पर आगे चलकर एक स्वच्छ और सुंदर दुनिया के निर्माण में निरंतर योगदान दिया है।
इस वर्ष 'दो पहाड़' धारणा की 20वीं वर्षगांठ है। यह अवधारणा चीनी भूमि की वास्तविक और मूर्त सुंदर तस्वीर के रूप में विकसित हुई है, जिसने दुनिया को पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण के क्षेत्र में चीन की बुद्धि और शक्ति दिखाई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 Aug 2025 9:53 PM IST