राजनीति: अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत को दी स्वतंत्रता की शुभकामनाएं, दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने पर दिया जोर

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत को दी स्वतंत्रता की शुभकामनाएं, दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने पर दिया जोर
भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में उत्साह है। देश-विदेश के राजनेता इस खास अवसर पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। टैरिफ मुद्दे पर भारत और अमेरिका के बीच उपजे हालिया तनावपूर्ण हालात से दुनिया वाकिफ हैं। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने भविष्य में दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने का भी जिक्र किया है।

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में उत्साह है। देश-विदेश के राजनेता इस खास अवसर पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। टैरिफ मुद्दे पर भारत और अमेरिका के बीच उपजे हालिया तनावपूर्ण हालात से दुनिया वाकिफ हैं। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने भविष्य में दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने का भी जिक्र किया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से, मैं भारत के लोगों को 15 अगस्त को उनके स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"

भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक संबंध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच ऐतिहासिक संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण और दूरगामी हैं।"

विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों की आपसी साझेदारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "हमारे दोनों देश एक अधिक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपने साझा दृष्टिकोण से एकजुट हैं। हमारी साझेदारी उद्योगों तक फैली हुई है, नवाचार को बढ़ावा देती है, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों की सीमाओं को आगे बढ़ाती है, और अंतरिक्ष तक भी फैली हुई है।"

रुबियो ने भारत और अमेरिका के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत मिलकर आज की आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और दोनों देशों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करेंगे।"

दरअसल, हाल-फिलहाल की घटनाओं के कारण भारत और अमेरिका के रिश्ते में तल्खी देखी जा रही है। ऐसे में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देना और दोनों देशों के बीच के ऐतिहासिक संबंध पर जोर देना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत और अमेरिका के रिश्तों में तनाव देखा गया। इसकी शुरुआत तब हुई जब ट्रंप ने कई बार अंतर्राष्ट्रीय मंचों से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का श्रेय खुद को दिया और दोनों पड़ोसी मुल्कों के मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीयकरण करने की कोशिश की। हालांकि भारत ने बार-बार इस बात को नकारा है कि किसी तीसरे देश के हस्तक्षेप से सैन्य कार्रवाई बंद हुई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2025 1:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story