राजनीति: हम ही महाराष्ट्र के महापालिका चुनाव में फोड़ेंगे दही हांडी गिरीश महाजन

हम ही महाराष्ट्र के महापालिका चुनाव में फोड़ेंगे दही हांडी  गिरीश महाजन
महाराष्ट्र में दही-हांडी का उत्‍सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में धुले में उत्तर महाराष्ट्र की सबसे बड़ी दही-हांडी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने शिरकत की।

धुले, 16 अगस्‍त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में दही-हांडी का उत्‍सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में धुले में उत्तर महाराष्ट्र की सबसे बड़ी दही-हांडी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने शिरकत की।

यह आयोजन 'जय श्रीकृष्ण संस्कृति मंडल' की ओर से आयोजित किया गया था।

मंत्री गिरीश महाजन ने कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने दावा किया कि आगामी चुनाव की दही-हांडी हम ही फोड़ेंगे। चाहे पुणे हो, मुंबई हो, ठाणे हो या नासिक, हम सभी नगर निगमों पर निश्चित रूप से कब्‍जा करेंगे। इस बार भी सभी जिला परिषद, महानगर पालिकाएं और नगर पालिकाएं महायुति के तौर पर हम ही जीतेंगे।

गिरीश महाजन ने विश्वास जताया कि विपक्ष के कितने भी स्तर (थर) लग जाएं, लेकिन स्तर पर स्तर लगाकर यह दही-हांडी हम ही फोड़ेंगे।

इससे पहले शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंत्री गिरीश महाजन पर तंज कसते हुए कहा था कि आप प्रमोद महाजन नहीं, आप जामनेर के गिरीश महाजन हैं। इस पर मंत्री गिरीश महाजन ने संजय राउत को जवाब देते हुए कहा कि प्रमोद महाजन और मेरी बराबरी नहीं हो सकती। मैं संजय राउत की तरह सिर्फ मुंह से हवाबाजी नहीं करता। गिरीश महाजन की संजय राउत को सीधी चुनौती है कि वह उत्तर महाराष्ट्र में आकर दिखाएं और कोई एक महानगर पालिका जीतकर दिखाएं।

उन्‍होंने कहा कि मैं सिर्फ हवा हवाई बातें नहीं करता, मैं काम के दम पर बोलता हूं। हर चुनाव के समय यह बयान आता है कि मुंबई अलग हो जाएगी, मुंबई गुजरात के कब्जे में चली जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य में काम चल रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Aug 2025 11:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story