सिनेमा: देसी स्टार समर सिंह बने पिता, भोजपुरी सितारों ने दी बधाई

देसी स्टार समर सिंह बने पिता, भोजपुरी सितारों ने दी बधाई
भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता समर सिंह हाल ही में पिता बने हैं। उन्होंने बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा की, जिससे उनके चाहने वाले और भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत के कई बड़े सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता समर सिंह हाल ही में पिता बने हैं। उन्होंने बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा की, जिससे उनके चाहने वाले और भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत के कई बड़े सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

समर सिंह ने अपने बेटे की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस तस्वीर में वे और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ''हर किलकारी जैसे जीवन की नई कविता का पहला सिरा हो।'' इस पोस्ट के कमेंट्स में फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस खुशी के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियों ने भी अपने कमेंट्स के जरिए समर सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। रानी चटर्जी, प्रियंका गुप्ता, संदीप कुमार सिंह, खुशबू तिवारी, नम्रता मल्ला और स्वीटी छाबड़ा जैसे बड़े कलाकार उनकी इस खुशी का हिस्सा बने और जमकर बधाइयां दी। किसी ने कमेंट्स में बधाई लिखा तो किसी ने हार्ट इमोजी भेजा।

रानी चटर्जी ने कमेंट किया कि समर सिंह को नए जीवन के इस सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वहीं, प्रियंका गुप्ता ने भी बेटे के जन्म पर उन्हें आशीर्वाद दिया।

खुशबू तिवारी, नम्रता मल्ला, और स्वीटी छाबड़ा ने भी अपने प्यार भरे संदेश भेजे और उनके परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की।

बता दें कि समर सिंह भोजपुरी संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उनके कई गाने करोड़ों व्यूज पाते हैं और वे अपने देसी अंदाज के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्मों को भी दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। 'तेरा मेरा टशन' और 'इतिहास' जैसी फिल्मों में उनके काम की खूब तारीफ हुई है।

समर सिंह ने फिल्मों से अलग सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ाव को हमेशा मजबूत रखा है। जब भी उनकी जिंदगी में कुछ बड़ा होता है, तो वह फैंस और साथियों के साथ जरूर साझा करते हैं, जिससे उन्हें अट्टू प्यार और समर्थन मिलता रहता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Aug 2025 4:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story