बॉलीवुड: निरहुआ के 'बीड़ी' गाने पर लिप-सिंक कर छा गए अरविंद अकेला कल्लू, शेयर किया वीडियो

निरहुआ के बीड़ी गाने पर लिप-सिंक कर छा गए अरविंद अकेला कल्लू, शेयर किया वीडियो
अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू अपनी एक्टिंग और गायिकी से फैंस के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू अपनी एक्टिंग और गायिकी से फैंस के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के धमाकेदार गाने 'बीड़ी' पर लिप-सिंक करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने वीडियो पोस्ट करके कैप्शन में लिखा, "बीड़ी हिट बा जी दिनेश यादव भैया, आम्रपाली दुबे जी।"

अरविंद के इस वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 'बीड़ी' गाना हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' हैं। फैंस दोनों की केमिस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं। गाने की थीम पति-पत्नी की मजेदार नोकझोंक पर आधारित है, जो दर्शकों को खूब गुदगुदा रही है।

गाने में आम्रपाली दुबे एक ऐसी पत्नी के किरदार में नजर आती हैं, जिसे 'बीड़ी' पीने की लत है और वो हर बार अपनी साड़ी जला लेती हैं। वहीं, निरहुआ एक ऐसे पति की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें पान और गुटखा खाने की लत है, और वो रोज अपनी शर्ट गंदी कर लेते हैं। इन दोनों के बीच की प्यारी तकरार इस गाने को बेहद दिलचस्प बनाती है।

गाने में बिहार के पारंपरिक फोक म्यूजिक को मॉडर्न बीट्स के साथ बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया है। इस गाने को खुद निरहुआ और आम्रपाली ने गाया है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है। वहीं, इसकी कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है।

अरविंद के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'जलवा' हाल ही में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ ऋतु सिंह और श्रुति राव मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा, अभिनेता की 'मंगल राशि' और 'मेरे जीवन साथी' जैसी फिल्में भी रिलीज हो चुकी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Aug 2025 10:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story