बॉलीवुड: सोनाक्षी और जहीर की शानदार केमिस्ट्री, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने पर बनाया रोड ट्रिप वीडियो

सोनाक्षी और जहीर की शानदार केमिस्ट्री, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के गाने पर बनाया रोड ट्रिप वीडियो
बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी मस्ती भरी केमिस्ट्री के लिए फैंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मजेदार वीडियोज के जरिए प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती है। बुधवार को सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर रोड ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया।

मुंबई, 27 अगस्त 2025 (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी मस्ती भरी केमिस्ट्री के लिए फैंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मजेदार वीडियोज के जरिए प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती है। बुधवार को सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर रोड ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो में सोनाक्षी और जहीर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में जहीर इकबाल गाड़ी चलाते दिख रहे हैं और सोनाक्षी के साथ मिलकर मशहूर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'हो गया है तुझको तो प्यार सजना' में मजेदार रील बनाते दिख रहे हैं, जो इस रोड ट्रिप के मूड को और भी रंगीन बनाता है। सोनाक्षी और जहीर की यह केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में उनकी मस्ती देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है।

सोनाक्षी ने इस वीडियो को कैप्शन दिया, "रोड ट्रिप गोल्स! बाकी वीडियो देखने के लिए यूट्यूब पर जाएं।"

अभिनेत्री का ये वीडियो प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर उन्हें 'हार्ट' और 'फायर' इमोजी कमेंट में पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वाह मैम, क्या गाना है," तो दूसरे ने लिखा, "ब्यूटीफुल कपल गोल," एक और यूजर ने लिखा, "बेस्ट जोड़ी," और एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "मैम, आपकी प्लेलिस्ट लिस्ट मिल सकती है क्या?"

सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी पहले भी कई मौकों पर सोशल मीडिया पर अपनी मजेदार वीडियोज और तस्वीरों के लिए सुर्खियां बटोर चुकी है। फैंस उनके इस अंदाज को खूब पसंद करते हैं।

बता दें, सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात साल 2013 में सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी, लेकिन दोनों 2017 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की स्क्रीनिंग पार्टी के दौरान करीब आए। उस दिन दोनों ने घंटों बात की और यहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदली। 7 साल तक रिलेशन के बाद दोनों ने 23 जून 2024 को मुंबई में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल थे।

सोनाक्षी और जहीर 2022 की फिल्म 'डबल एक्सएल' में एक साथ स्क्रीन पर दिखाई दिए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Aug 2025 1:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story