सिनेमा: प्रेम परिजा की एक्शन थ्रिलर 'राम राज्य  द कटक सागा' का फर्स्ट लुक आउट

प्रेम परिजा की एक्शन थ्रिलर राम राज्य  द कटक सागा का फर्स्ट लुक आउट
‘कमांडो-2’ स्टार प्रेम परिजा की एक्शन थ्रिलर 'राम राज्य: द कटक सागा' का फर्स्ट लुक आ गया है। यह 2023 की ब्लॉकबस्टर उड़िया फिल्म 'कटक शेष रू आरंभ' का सीक्वल है।

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। ‘कमांडो-2’ स्टार प्रेम परिजा की एक्शन थ्रिलर 'राम राज्य: द कटक सागा' का फर्स्ट लुक आ गया है। यह 2023 की ब्लॉकबस्टर उड़िया फिल्म 'कटक शेष रू आरंभ' का सीक्वल है।

इसमें प्रेम परिजा लीड रोल निभाते दिखाई देंगे। 'राम राज्य : द कटक सागा' का टीजर बुधवार को जारी किया गया। टीजर में प्रेम परिजा दुश्मनों पर गोलियां बरसाते दिख रहे हैं। उनके एक हाथ में बुक और एक हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है। इस फिल्म को हिंदी और उड़िया दोनों भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर सुधांशु मोहन साहू हैं।

फिल्म को कुमार प्रीतम साहू ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। मूवी की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। मूवी में प्रेम परिजा के साथ कनिका मान, पूनम मिश्रा, अभिषेक पांडा और रोहित रॉय जैसे सितारे भी हैं।

फिल्म के एक्शन सीन फेमस एक्शन डायरेक्टर दहिया ने डायरेक्ट किए हैं। उन्होंने ही ‘साहो’ और ‘देवा’ जैसी फिल्मों के एक्शन सीन को डायरेक्ट किया था।

फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रेम परिजा ने कहा, “राम राज्य" एक अनोखी एक्शन थ्रिलर है। इसकी प्रस्तुति और कैमरा वर्क इसे अन्य उड़िया फिल्मों से अलग बनाती है। हमें खुशी है कि यह फिल्म हिंदी दर्शकों तक भी पहुंच रही है। टीजर को मिल रहा प्यार जबरदस्त है।”

‘राम राज्य’ के निर्माता कुमार प्रीतम साहू ने कहा, "पहले भाग के लिए दर्शकों के प्यार ने हमें दोगुने पैमाने और दोगुने एक्शन के साथ इस सीक्वल को बनाने के लिए प्रेरित किया। राम राज्य के साथ, हम उड़िया सिनेमा को हिंदी भाषी और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं। पहली झलक को मिली सराहना ने हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया है और हमें विश्वास है कि दर्शक सिनेमाघरों में इस फिल्म का और भी अधिक आनंद लेंगे।"

फिल्म को कोलकाता और ओडिशा के शानदार लोकेशन पर फिल्माया गया है। यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Aug 2025 7:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story