राजनीति: भगवंत मान की सरकार ने पंजाब को दोनों हाथों से लूटा सिरसा

भगवंत मान की सरकार ने पंजाब को दोनों हाथों से लूटा सिरसा
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और इसके मुखिया भगवंत मान पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने बेईमानों को वोट दे दिया, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

चंडीगढ़, 28 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और इसके मुखिया भगवंत मान पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने बेईमानों को वोट दे दिया, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

सिरसा का यह बयान उस वक्त आया है जब पंजाब के अधिकतर जिलों पर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश इस वक्त डूबा हुआ है। बहुत ही बुरी स्थिति है। दूसरी ओर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 40 लाख रुपये खर्च कर जहाज में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को तमिलनाडु घुमाने में व्यस्त रहे। यह बहुत ही दुख की बात है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से 1984 के पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा का मनजिंदर सिंह सिरसा ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं उनके काम से बहुत खुश हूं और इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। दिल्ली में हम लोगों ने नौकरी देने का काम किया, और हरियाणा दूसरा प्रदेश बना है जो नौकरी देने का ऐलान कर चुका है। मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

दूसरी ओर से पंजाब में बाढ़ के हालात पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “लोगों ने मुझे पंजाब की जिम्मेदारी देकर जो हेलीकॉप्टर दिया है, उसे मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों के लिए राशन और मदद पहुंचाने के काम में लगा दिया है। हेलीकॉप्टर के जरिए सभी लोगों तक राशन पहुंचाया जाएगा। हम लोगों के दुख–सुख में हमेशा साथ खड़े हैं।

दूसरी पोस्ट में लिखा, “गुरदासपुर और पठानकोट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का ग्राउंड जीरो पर जाकर जायजा लिया। स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें हौंसला और हिम्मत बनाए रखने की अपील की। प्राकृतिक आपदा किसी के बस में नहीं होती, लेकिन हमारी सरकार द्वारा किसी को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। हमारे लिए एक-एक जान कीमती है। पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर लोगों की मदद के लिए हर वक्त हाजिर है। वादे के मुताबिक लोगों के हर नुकसान की भरपाई भी जरूर करेंगे। जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।“

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Aug 2025 3:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story