राजनीति: दिल्ली ओडिशा सीएम मोहन चरण माझी ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

दिल्ली  ओडिशा सीएम मोहन चरण माझी ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान ओडिशा से जुड़े कई अहम पर्यावरणीय और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान ओडिशा से जुड़े कई अहम पर्यावरणीय और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने बैठक में राज्य की प्राथमिकताओं को विस्तार से बताया और कहा कि ओडिशा सरकार पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार से वन संरक्षण, जलवायु अनुकूलता और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "ओडिशा सरकार का उद्देश्य है कि हम विकास करें, लेकिन पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखते हुए। इसके लिए केंद्र सरकार का सहयोग बेहद आवश्यक है।"

उन्होंने कई ऐसी परियोजनाओं का जिक्र किया जो फिलहाल पर्यावरणीय स्वीकृति की प्रतीक्षा में हैं और अनुरोध किया कि इन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जाए।

सीएम माझी का मानना है कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से ओडिशा को पर्यावरणीय और विकासात्मक दोनों मोर्चों पर लाभ मिलेगा।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन माझी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर लिखा, "नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान ओडिशा से जुड़े पर्यावरण, वन संरक्षण, जलवायु अनुकूलता और सतत विकास जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत और उपयोगी चर्चा हुई।"

इस मुलाकात को ओडिशा के पर्यावरणीय हितों और सतत विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

इससे पहले 2 सितंबर को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से दो नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दिए जाने पर प्रसन्नता जताई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "ओडिशा की जनता की ओर से, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। यह ऐतिहासिक कदम चिकित्सा शिक्षा के नए रास्ते खोलेगा और तालचेर, कंधमाल व पूरे ओडिशा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Sept 2025 11:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story