आपदा: उधमपुर में भूस्खलन से तबाही, केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने डीसी से की बात

उधमपुर में भूस्खलन से तबाही, केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने डीसी से की बात
जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाएं नहीं थम रही हैं। इस बार उधमपुर में भूस्खलन के कारण कई घर तबाह हो गए हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, भूस्खलन के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर की डीसी सलोनी राय से बातचीत करके जानकारी ली।

उधमपुर, 5 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाएं नहीं थम रही हैं। इस बार उधमपुर में भूस्खलन के कारण कई घर तबाह हो गए हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, भूस्खलन के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर की डीसी सलोनी राय से बातचीत करके जानकारी ली।

जानकारी सामने आई है कि उधमपुर की सुलघर पंचायत में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से कई घर नष्ट हो गए। इससे पहले, लाटी क्षेत्र में भूस्खलन की घटना हुई। इस कारण उधमपुर के कुछ इलाकों में रास्ते भी बंद हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "उधमपुर डीसी सलोनी राय से बात की। लाटी आदि जैसे परिधीय क्षेत्रों तक अभी भी सड़क मार्ग से पहुंच संभव नहीं है। मोगरी जैसे क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से जरूरी सामान पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है, जो मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी।"

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के घर बह गए हैं, उनके लिए उपयुक्त विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

इस बीच, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उधमपुर में भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित एनएच-44 पर फंसे यात्रियों, ट्रक चालकों और सहायकों की मदद की।

इसके साथ ही, इन प्रभावित लोगों के लिए एनएचएआई की तरफ से खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई। इस पहल के तहत उधमपुर जिले के टिकरी से जखैण तक के मार्ग में दिन और रात के दौरान 700 से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं की सहायता करने और उनकी सुरक्षा व कुशलता सुनिश्चित करने के लिए एनएचएआई प्रतिबद्ध है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Sept 2025 12:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story