राजनीति: जीएसटी सुधार जनता के लिए बड़ी राहत, पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा देश महाराष्ट्र श्रम मंत्री फुंडकर

जीएसटी सुधार जनता के लिए बड़ी राहत, पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा देश  महाराष्ट्र श्रम मंत्री फुंडकर
महाराष्ट्र के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने जीएसटी स्लैब में हुए बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से मध्यम वर्ग और गरीब नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

बुलढाणा, 5 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने जीएसटी स्लैब में हुए बदलावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से मध्यम वर्ग और गरीब नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "खाने-पीने की वस्तुओं, दैनिक जरूरतों और गंभीर बीमारियों के इलाज में उपयोग होने वाली 33 प्रकार की दवाइयों पर जीएसटी दरों में कटौती की गई है। इन बदलावों से आम लोगों में उत्साह का माहौल है। सरकार का यह निर्णय आम आदमी और व्यापारियों के लिए लाभकारी है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।"

फुंडकर ने आगे कहा, "पीएम मोदी की लोकप्रियता और प्रभाव वैश्विक स्तर पर स्पष्ट है। अमेरिका द्वारा टैरिफ और दबाव की कोशिशों के बावजूद, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बिना किसी से प्रभावित हुए प्रगति कर रहा है। पीएम मोदी की वजह से हमारा देश आज निर्भीक होकर आगे बढ़ रहा है। वे देश के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं।"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 'पप्पू' कहे जाने पर फुंडकर ने कहा, "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और युवा नेता सचिन तांबे जैसे लोगों के बयानों से स्पष्ट है कि राहुल गांधी पार्टी कार्यों से अधिक अन्य चीजों में व्यस्त रहते हैं। राहुल गांधी को न तो संगठन, न कार्यकर्ता, और न ही देश की समस्याओं से कोई लेना-देना है।" फुंडकर ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता स्वयं राहुल गांधी को 'पप्पू' कहते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में अशांति फैलाना और भारत को पीछे ले जाना चाहते हैं। यह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए और अपने अन्य कार्यों में व्यस्त रहना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Sept 2025 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story