बॉलीवुड: दीपिका चिखलिया का राजस्थानी अवतार, रामायण की सीता ने फिर जीता फैंस का दिल

दीपिका चिखलिया का राजस्थानी अवतार, रामायण की सीता ने फिर जीता फैंस का दिल
रामानंद सागर की रामायण का जिक्र होते ही हर दिल में माता सीता का किरदार याद आने लगता है। इस किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी सादगी और अभिनय से हर घर में खास जगह बनाई। आज भी वह अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह राजस्थानी राजपूत परिधान में नजर आ रही हैं।

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। रामानंद सागर की रामायण का जिक्र होते ही हर दिल में माता सीता का किरदार याद आने लगता है। इस किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी सादगी और अभिनय से हर घर में खास जगह बनाई। आज भी वह अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह राजस्थानी राजपूत परिधान में नजर आ रही हैं।

पोस्ट किए गए वीडियो में दीपिका राजस्थानी राजपूताना पोशाक (बेस) में सजी-धजी दिख रही हैं। मांग टीका, चूड़ियां (पोची), और पारंपरिक गहनों से सजा उनका लुक बेहद आकर्षक है। हर छोटी-बड़ी डिटेल पर बारीकी से ध्यान दिया गया है, जो उनके किरदार को और भी खास बनाता है। उनकी चाल-ढाल में राजस्थानी संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'सैयां ले गयी जिया' गाना उनकी शोभा को और बढ़ाता है।

इस लुक ने फैंस को फिर से उनकी सीता मां की याद दिला दी।

फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "वाह," तो दूसरे यूजर ने लिखा, "जय मां सीता।" एक और यूजर ने लिखा, "राजस्थानी पोशाक में आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।"

दीपिका का यह राजस्थानी अवतार न केवल उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वह आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।

बता दें, यह गाना साल 1969 में आई फिल्म 'एक फूल दो माली का' का है, जिसको गायिका आशा भोसले ने गाया है। म्यूजिक डायरेक्ट रवि ने किया है। गाने में अभिनेत्री साधना शिवदासानी के साथ संजय खान और बलराज साहनी भी हैं।

अभिनेत्री ने भले ही 1983 में रिलीज हुई 'सुन मेरी लैला' से अपने अभिनय की शुरुआत की हो, लेकिन उन्हें रामानंद सागर की रामायण से ही घर-घर जाना जाने लगा था। इसके बाद उन्होंने 'रुपए दस करोड़' और 'घर का चिराग' जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। वह आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ में भी दिखाई दी थीं, जिसमें यामी गौतम और भूमि पेडनेकर ने भी भूमिकाएं निभाई थीं। वह बहुत जल्द फिल्म वीर 'मुरारबाजी' में दिखाई देंगी। यह एक मराठी फिल्म है। इसमें वे जीजाबाई का रोल निभाएंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Sept 2025 12:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story