राष्ट्रीय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गाय को खिलाई रोटी-गुड़, बोले- गौसेवा से मिलती है शांति और ऊर्जा

रायपुर, 7 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने रविवार को चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौ-सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष और नई ऊर्जा का अनुभव मिलता है।
विष्णुदेव साय ने रविवार को ब्राह्मण समाज में शिरकत की, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं दंडी स्वामी महाराज उपस्थित रहे।
सीएम साय ने बताया कि सरयूपारीण ब्राह्मण सभा और छत्तीसगढ़ संस्कृत भारती की ओर से विराट संस्कृत विद्वत महासम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें संस्कृत को आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा हुई। इस महासम्मेलन का सार्थक परिणाम आएगा।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर कहा कि बस्तर क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण बाढ़ की स्थिति बनी, जिससे चार जिले बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर प्रभावित हुए। मुख्य रूप से बस्तर और दंतेवाड़ा जिले प्रभावित हुए। मैंने स्वयं हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनके घर भी गए। साथ ही सीएम ने कहा कि वे राहत शिविर भी गए थे। शासन की तरफ से हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक सामग्री मुहैया कराई जा रही है। अगर कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ तो 1 लाख 20 हजार रुपए दिए गए। पक्के मकान के क्षतिग्रस्त होने पर 1 लाख 30 हजार रुपए दिए गए। इस आपदा में पशुधन की भी क्षति हुई, उसकी भी क्षतिपूर्ति की गई। सीएम साय ने राहत राशि देने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहनचरण मांझी और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावन को धन्यवाद दिया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Sept 2025 10:49 PM IST