राजनीति: अखिलेश राज में हर माह लगता था कर्फ्यू, अब कानून का शासन मौलाना रजवी बरेलवी

अखिलेश राज में हर माह लगता था कर्फ्यू, अब कानून का शासन  मौलाना रजवी बरेलवी
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में अराजकता और गुंडागर्दी चरम पर थी। हर माह कर्फ्यू लगता था।

बरेली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में अराजकता और गुंडागर्दी चरम पर थी। हर माह कर्फ्यू लगता था।

शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मंगलवार को अपने बयान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरा।

उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में अराजकता और गुंडागर्दी अपने चरम पर थी, वहीं आज कानून का राज स्थापित है। अखिलेश यादव के शासन में महिलाओं की स्थिति सबसे खराब थी। शाम 7 बजे के बाद महिलाएं घर से बाहर निकलने में डरती थीं। गुंडागर्दी, लफंगेबाजी और चेन स्नैचिंग का खौफ हर गली-मोहल्ले में था। मौजूदा सरकार में हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। आज महिलाएं रात एक बजे तक भी सुरक्षित घूम सकती हैं।

उन्होंने दावा किया कि अब किसी ताकतवर की हिम्मत नहीं है कि किसी गरीब की जमीन पर कब्जा कर सके या कमजोर वर्ग का शोषण कर सके। आज कानून सबसे बड़ा है, कानून की नजर में न कोई छोटा है और न बड़ा, सब बराबर हैं।

उन्होंने अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सपा शासनकाल में पार्टी कार्यकर्ता खुलेआम कहते थे कि कानून हमारी जेब में है। आज हालात बदल चुके हैं। अब कानून व्यवस्था पर किसी का दबदबा नहीं, बल्कि पुलिस और प्रशासन हर स्थिति में तुरंत सक्रिय हो जाते हैं और हालात को नियंत्रित करते हैं।

मौलाना रजवी ने धार्मिक त्योहारों पर शांति व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा, मुहर्रम और ईद-मिलाद-उन-नबी के जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। इन आयोजनों में न तो दंगा हुआ और न ही किसी को खरोंच तक आई। अखिलेश यादव के शासन में तो हर महीने किसी न किसी शहर में दंगा होता था और कर्फ्यू लगाना पड़ता था। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुजफ्फरनगर दंगा है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पिछले आठ सालों से कानून व्यवस्था के चौपट होने का रोना रो रहे हैं, जबकि उनके अपने शासनकाल की हकीकत किसी से छिपी नहीं है। सपा शासनकाल में असली मुख्यमंत्री पर्दे के पीछे बैठे रहते थे और उनके आदेशों पर पूरा सिस्टम चलता था। आज की सरकार में ऐसा कुछ नहीं है। कानून व्यवस्था मजबूत है और प्रशासन हर घटना पर तुरंत सक्रिय होकर शांति व्यवस्था बनाए रखता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Sept 2025 12:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story