राजनीति: बिहार विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ‎

बिहार विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है  केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ‎
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। बिहार में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए ने भी चुनाव को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है। केंद्रीय मंत्रियों के बिहार में लगातार दौरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार बिहार पहुंच रहे हैं। ‎

पटना, 11 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। बिहार में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए ने भी चुनाव को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है। केंद्रीय मंत्रियों के बिहार में लगातार दौरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार बिहार पहुंच रहे हैं। ‎

इसी बीच गुरुवार को केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल भी बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने बिहार के विकास की चर्चा की और प्रदेश में किए जा रहे विकास की योजनाओं की सराहना की। ‎

‎उन्होंने पहले के बिहार और आज के एनडीए शासित बिहार के बीच काफी अंतर बताया। उन्होंने कहा कि बिहार विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‎ ‎

पटना में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "वर्ष 2015 में जब मैं यहां काम कर रहा था, और आज मैं जब बिहार को देख रहा हूं, तो मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भी हम विकास के कार्यों के लिए ही यहां पहुंचे हैं।" ‎

‎उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस तरह से बिहार आगे बढ़ रहा है, उससे विश्वास है कि आने वाले दिनों में बिहार के जो युवा काम के लिए अलग-अलग प्रदेशों में जाते हैं, उन्हें वहां जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों को अपने प्रदेश में ही काम मिलेगा। ‎

‎उन्होंने यहां पानी की उपलब्धता पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि यहां पानी की उपलब्धता है, तो कृषि, उद्योग में भी काम करने का बहुत बड़ा मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बजट में कई विकास कार्यों के लिए बहुत बड़ी राशि बिहार को दी है, जिससे विकास की ओर बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‎ ‎

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Sept 2025 1:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story