राजनीति: लालू के चारा घोटाले के पैसों से हो जाता बिहार का विकास गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 15 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रधानमंत्री मोदी के आगामी पूर्णिया दौरे को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपने पिता लालू यादव से ज्ञान लेना चाहिए।
तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री की रैली से बिहार जैसे गरीब राज्य पर 100 करोड़ रुपए का भारी-भरकम वित्तीय बोझ पड़ता है। इतनी बड़ी धनराशि से बिहार के स्कूलों में चारदीवारी, खेल के मैदान और लड़कियों के लिए अलग से शौचालय बनाए जा सकते थे।
उन्होंने आरोप लगाया था कि पीएम की कई रैलियों से राज्य पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है।
वहीं, तेजस्वी यादव के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव को अपने पिता से कुछ सीख लेनी चाहिए, या यूं कहें कि उनके पिता को कुछ ज्ञान देना चाहिए था। उनके पिता ने चारा घोटाले में जो पैसा गंवाया था, उससे आज बड़ा विकास हो सकता था।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही विदेशों में भी भारत अपना डंका बजा रहा है। जब भी प्रधानमंत्री मोदी बिहार आते हैं, हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हैं, जिससे बिहार के विकास को गति मिलती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लालू यादव के 10 साल के शासन को भ्रष्टाचार ने घेर लिया था। इन लोगों का काम केवल अपना और परिवार का विकास करना है।
केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान पर जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी जीत को पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को समर्पित किया, जो सिर्फ एक भारतवंशी ही कर सकता है। इस हार के बाद पाकिस्तान को तो डूबकर मर जाना चाहिए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 Sept 2025 10:47 AM IST