भिवंडी में आग लगने से सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

भिवंडी में आग लगने से सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के भिवंडी में नाशिक रोड स्थित चाविंद्रा इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक निजी टूरिस्ट बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों व स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

भिवंडी, 4 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के भिवंडी में नाशिक रोड स्थित चाविंद्रा इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक निजी टूरिस्ट बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों व स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे लोगों ने सड़क किनारे खड़ी बस से धुआं निकलते देखा। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही निजामपुरा पुलिस और दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

मुख्य अग्निशमन कर्मी छगन चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि रात 12.20 पर कंट्रोल रूम से एक बस में एक लगने की जानकारी मिली थी। इसके बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे। यहां आने के बाद देखा कि बस लगभग जल चुकी थी।

आग बुझाने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने बस के भीतर और आसपास गहन तलाशी अभियान चलाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई व्यक्ति फंसा तो नहीं है। काफी देर तक जांच और सर्च ऑपरेशन के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसे के समय बस में कोई मौजूद नहीं था।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे लंबे समय तक खड़े रहने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और नियमित जांच की मांग की है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 7:43 AM IST

Tags

Next Story