श्री अमरनाथ यात्रा जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती
जम्मू-कश्मीर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की शुक्रवार को शुरुआत हुई। शनिवार को संत समाज का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से रवाना हुआ। इस दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद देखने को मिली। चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।
श्री अमरनाथ यात्रा पर रवाना होते समय आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक श्रद्धालु ने कहा कि यह मेरा पहला अनुभव है। यात्रा के लिए उत्साह इतना है कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आगे क्या होगा, हम लोगों को कुछ पता नहीं है। बाबा का बुलावा आया है तो हम लोग चल पड़े हैं। शख्स ने कहा कि प्रशासन की ओर से काफी शानदार व्यवस्था की गई।
एक और श्रद्धालु ने कहा कि प्रशासन की ओर से काफी अच्छी तैयारी की गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की मौजूदगी है। सुरक्षा इतनी जबरदस्ती की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अनुच्छेद 370 हटने के बाद हालात काफी अच्छे हो गए हैं।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि बाबा का बुलावा आया है, तो जाना ही पड़ेगा। हम काफी खुश हैं। प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है। हमको कोई भी परेशानी नहीं है। एक और श्रद्धालु ने कहा कि भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की ओर से काफी अच्छे से व्यवस्था की गई है। जत्था जा रहा है और भोलेबाबा के दर्शन करके अच्छे से वापस आ रहा है।
एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि मैं बस यही प्रार्थना करना चाहती हूं कि बाबा सभी को सुरक्षित और सफल तीर्थयात्रा का आशीर्वाद दें। सुरक्षा के इंतजाम अच्छे हैं। प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है।
एक और श्रद्धालु ने कहा कि मेरी कोशिश थी कि यात्रा शुरू होने के पहले दिन ही जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हमारा सौभाग्य है कि तीसरे जत्थे में जाने का मौका मिला। मेरा मानना है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पत्थरबाजी कम हो गई है। आतंकी घटनाओं को लेकर डर कम हुआ है। निर्भय होकर बाबा बर्फानी के दर्शन करने को मिल रहा है। इसी वजह से श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 July 2026 9:04 AM IST












