व्यापार: भारत में मिस्र के राजदूत कामेल जायद गलाल ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भारत में मिस्र के राजदूत कामेल जायद गलाल ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
भारत में मिस्र के राजदूत कामेल जायद गलाल ने बुधवार को पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम कामना करते हैं कि वे कई वर्षों तक भारत का नेतृत्व करते रहें।

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस) । भारत में मिस्र के राजदूत कामेल जायद गलाल ने बुधवार को पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम कामना करते हैं कि वे कई वर्षों तक भारत का नेतृत्व करते रहें।

उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह अवसर हमें अपने देशों के बीच व्यापार सहयोग की प्रबल संभावनाओं की भी याद दिलाता है। वर्तमान में, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 5 अरब डॉलर का है, लेकिन हम इसे बढ़ाकर 12 अरब डॉलर करने के लक्ष्य के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यह विस्तार न केवल आर्थिक दबावों को कम करेगा, बल्कि दोनों अर्थव्यवस्थाओं में नई गति भी भरेगा। अवसर अपार हैं और हम इन आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि हमारे दोनों देश प्राचीन सभ्यताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही, हम आधुनिक राष्ट्र भी हैं, जो ग्लोबल मंच पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दो महान सभ्यताओं के रूप में, हम क्षेत्रीय शांति और वैश्विक प्रगति में योगदान देने की जिम्मेदारी साझा करते हैं।

ग्लोबल मंच पर भारत की मजबूत पहचान को लेकर गलाल ने कहा कि भारत हमेशा से अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक विश्वसनीय और सम्मानित आवाज के रूप में अपनी पहचान बनाता है।

उन्होंने कहा, "आज भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक और क्षेत्रीय शक्ति के रूप में खड़ा है। वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हुए, हमें उनके साथ आने वाले छिपे अवसरों को भी पहचानना होगा। साथ मिलकर काम कर, हम न केवल अपने लोगों के लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए इन चुनौतियों को स्थिरता और समृद्धि के मार्ग में बदल सकते हैं।"

कामेल जायद गलाल ने भारत को लेकर कहा कि आर्थिक रूप से, भारत पहले से ही एशिया में एक अग्रणी देश है और एक वैश्विक शक्ति के रूप में निरंतर विकसित हो रहा है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, लोगों को सशक्त बनाने और एक मजबूत, समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Sept 2025 7:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story