राजनीति: सपा के काल में था गुंडाराज, आज कानून का राजः स्वतंत्र देव सिंह

सपा के काल में था गुंडाराज, आज कानून का राजः स्वतंत्र देव सिंह
समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश गुंडों और माफियाओं का गढ़ बन चुका था, जबकि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित किया है।

लखनऊ, 17 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश गुंडों और माफियाओं का गढ़ बन चुका था, जबकि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित किया है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा शासन में भू-माफियाओं का आतंक था। दबंगों और गुंडों को इज्जत दी जाती थी, हेलीकॉप्टर से घुमाया जाता था और वे गरीबों की जमीन कब्जा कर लेते थे। योगी सरकार में अब तक 20,000 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। माफिया जेल में हैं और उन पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। गुंडा एक्ट की कार्रवाई ने प्रदेश को शांतिपूर्ण और निवेश के अनुकूल बनाया है।

मंत्री ने कहा कि सपा के शासनकाल में हर साल दंगे होते थे, चाहे मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद या मेरठ हो। अपराधियों की थाने से लेकर सचिवालय तक पैठ थी। हत्या और आगजनी करने वालों को थाने से ही छोड़ दिया जाता था। आज भाजपा राज में कानून का शासन है और अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर फर्जी वोटर आईडी और बूथ कैप्चरिंग कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में वोटर सूची पारदर्शी है और चुनाव निष्पक्ष होते हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में नौकरियों में भर्ती पैसे से होती थी। ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग बन चुका था। आज भाजपा राज में 8.5 लाख से अधिक सरकारी भर्तियां पारदर्शी तरीके से हुई हैं। ट्रांसफर उद्योग का भी अंत हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश विकास की नई तस्वीर पेश कर रहा है। मेट्रो, रेलवे कनेक्टिविटी, रोड नेटवर्क, एयरपोर्ट—हर जगह विकास नजर आ रहा है। गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन और पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। किसानों का गन्ना भुगतान रिकॉर्ड समय में हुआ है।

स्वतंत्र देव सिंह ने तंज कसा कि अखिलेश यादव बुलडोजर से क्यों घबराते हैं? उन्होंने कहा कि क्या बुलडोजर आपके करीबियों पर चला है? योगी सरकार में बुलडोजर केवल माफिया और अपराधियों पर चलता है, निर्दोष पर नहीं। मंत्री ने कहा कि सपा का समाज केवल एक परिवार और जाति तक सीमित है। जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब और किसानों के लिए है, जबकि सपा की सरकार सिर्फ परिवार और माफिया के लिए थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Sept 2025 8:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story