बॉलीवुड: फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर फैंस से हिंदी फिल्मों के बारे में मांगे सुझाव

फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर फैंस से हिंदी फिल्मों के बारे में मांगे सुझाव
अभिनेत्री फातिमा सना शेख अक्सर अपनी फिल्मों और सोशल मीडिया के जरिए फैंस का ध्यान खींच लेती हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस से हिंदी सिनेमा की नई-पुरानी फिल्मों के सुझाव मांगे।

मुंबई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री फातिमा सना शेख अक्सर अपनी फिल्मों और सोशल मीडिया के जरिए फैंस का ध्यान खींच लेती हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस से हिंदी सिनेमा की नई-पुरानी फिल्मों के सुझाव मांगे।

फातिमा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने मेहरून रंग की साड़ी के साथ मल्टी कलर का ब्लाउज पेयर किया है। कानों में बड़े-बड़े झुमके, हाथों में चूड़ी, आंखों में गहरा काजल, माथे पर छोटी-सी लाल बिंदी और हल्का-सा मेकअप उनके लुक को और निखार रहा है। वहीं, बालों को उन्होंने खुला छोड़ रखा है।

कैप्शन में फातिमा ने लिखा, "बताओ...आजकल क्या देख रहे हो? कुछ हिंदी फिल्मों के बारे में सुझाव दें।"

फातिमा की इस पोस्ट को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं, वे इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्में 'आप जैसा कोई' और अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' थीं। फिल्म में फातिमा सना शेख के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर, और नीना गुप्ता जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में थे।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा निर्मित फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में विजय वर्मा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया। पुरानी दिल्ली की गलियों और पंजाब की पुरानी कोठियों की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें जुनून और अनकही चाहत की गहराई है।

फातिमा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं; उनका नाम कई स्टार्स के साथ जोड़ा जा चुका है। उनका पहले नाम आमिर खान के साथ जोड़ा गया था, फिर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अब उनकी अपकमिंग फिल्म गुस्ताख दिल के को-स्टार विजय वर्मा के साथ। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Sept 2025 7:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story