राष्ट्रीय: बिहार भाजपा विधायक दल के नेता बने सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा चुने गए उप नेता

बिहार भाजपा विधायक दल के नेता बने सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा चुने गए उप नेता
बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुन लिया गया।

पटना, 28 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुन लिया गया।

बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने बैठक के बाद इसकी घोषणा की।

तावड़े ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उप नेता के रूप में चुन लिया गया है।

सम्राट चौधरी और सिन्हा ने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद और आभार जताया।

दोनों नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि जिस तरह डेढ़ वर्षों से बिहार जंगल राज की ओर बढ़ रहा था, उसे रोकना जरूरी था।

चौधरी ने कहा कि जदयू ने अपने नेता संजय झा को समर्थन का प्रस्ताव लेकर भेजा था और भाजपा ने उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। यहां से हमलोग सीएम आवास जायेंगे और समर्थन देंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jan 2024 9:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story