एनएचपीसी में ट्रेनी इंजीनियर के 72 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन

एनएचपीसी में ट्रेनी इंजीनियर के 72 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) लिमिटेड ने आपके लिए ट्रेनी इंजीनियर के विभिन्न 72 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन गुरुवार को जारी किया है।

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) लिमिटेड ने आपके लिए ट्रेनी इंजीनियर के विभिन्न 72 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन गुरुवार को जारी किया है।

एनएचपीसी की ओर से जारी भर्ती के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित लिंक एक्टिव होने के बाद से लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एनएचपीसी ने जिन पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें ट्रेनी इंजीनियर (सिविल) के 11, ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रीकल) के 35 और ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल) के 26 पद शामिल हैं। वहीं, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो ओबीसी (एनसीएल) के लिए 708 रुपए है। वहीं, अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन गेट स्कोर, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू, साइकोमेट्रिक मूल्यांकन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो, और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 March 2026 8:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story